Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ पुलिस सरोजनी नगर थाने के विवेचक जेपी सिंह ने सिंगर कनिका कपूर से पूछे सवाल
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ पुलिस सरोजनी नगर थाने के विवेचक जेपी सिंह ने सिंगर कनिका कपूर से पूछे सवाल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
kanika-kapoor-2

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद जानकारी छिपाने और क्वारेंटाइन पीरियड के दौरान कई पार्टियों में शामिल होने की आरोपी कनिका कपूर ने 28 अप्रैल को पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया. लखनऊ पुलिस शालीमार गैलेंट स्थित कनिका कपूर की फ्लैट पर पहुंची थी. सरोजनी नगर थाने के विवेचक जेपी सिंह ने कनिका से 40 सवाल पूछे. कनिका ने सभी सवालों के जवाब दिए. पुलिस ने कनिका से लंदन से मुंबई और मुंबई से लखनऊ आने के हवाई जहाज के टिकट की फोटो कॉपी ली. पुलिस ने उनके पासपोर्ट और वीजा समेत अन्य जरूरी दस्तावेज की भी फोटा कॉपी ली सूत्रों के अनुसार पुलिस कनिका के घर बुधवार की दोपहर को एक बजे पहुंची थी करीब डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ करती रही. इस पूछताछ के दौरान कनिका का वकील भी वहां भी मौजूद था. पुलिस ने उनसे लंदन से लखनऊ की यात्रा के दौरान मिलने-​जुलने वालों के बारे में जानकारी ली.

बता दें लखनऊ में कनिका कपूर ने होली के बाद 14 और 15 मार्च को एक लंच और डिनर में शिरकत किया था. 18 मार्च को तबीयत में कुछ गड़बड़ी महसूस होने पर उन्होंने खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया और डॉक्टरों की राय के बाद अस्पताल और क्वारंटाइन में रही. कनिका ने अपने बयानों में कहा कि उसके संपर्क में यूके, मुंबई या लखनऊ में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया. लिहाजा उसकी कतई मंशा कोरोना फैलाने की नहीं थी. चूंकि उसने खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया और अस्पताल में रही, क्वारंटाइन में रही. लिहाजा उसने कोई लापरवाही भी नहीं बरती. इसलिए उसके ऊपर कोई मामला नहीं बनना चाहिए साथ ही यह भी बताते चलें कि लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में कनिका कपूर के खिलाफ धारा 188, 269 और 270 में एफआईआर दर्ज है. कनिका पर लापरवाही और कोरोना जैसी बीमारी फैलाने का आरोप है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशील मोदी ने मजदूरों और छात्रों को वापस बुलाने पर दिया बयान।
Next: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव ने पीएम को फोन कर मांगी मदद

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.