Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्‍तान जुटा फर्जी आरोग्य सेतु ऐप के जरिए जानकारी चुराने की साजिश में
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

पाकिस्‍तान जुटा फर्जी आरोग्य सेतु ऐप के जरिए जानकारी चुराने की साजिश में

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों को फर्जी आरोग्य सेतु ऐप से सतर्क रहने की सलाह दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को पाकिस्तानी एजेंसियों की किसी साजिश के तहत ‘आरोग्य सेतु ऐप’ से मिलता-जुलता मोबाइल ऐप लाए जाने के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि ऐसे ऐप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां संवेदनशील जानकारियों की चोरी कर सकती हैं।अधिकारियों ने बुधवार को जारी एक गाइडलाइन में कहा कि यह फर्जी ऐप यूजर्स को वॉट्सऐप, एसएमएस, ई-मेल या इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया के किसी लिंक के जरिए मिल सकता है।

ऐसे में जवानों को यह सुझाव दिया गया है कि उन्हें अधिकृत वेबसाइट माईजीओवी डॉट इन से ही आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना चाहिए।सूत्रों के अनुसार डाउनलोड किए जाने के दौरान फर्जी ऐप उपयोगकर्ता से इंटरनेट का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त ऐप्लीकेशन पैकेज इंस्टॉल करने की इजाजत देने को कहता है। इसके बाद, यह लिंक फेस डॉट एपीके, आईएमओ डॉट एपीके, नॉर्मल डॉट एपीके, ट्रूसी डॉट एपीके, स्नैप डॉट एपीके और वाइबर डॉट एपीके को फोन में इंस्टॉल कर देता है।

वही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ये वायरस हैकर को यूजर्स के स्मार्टफोन में मौजूद जानकारियों और फोन की गतिविधियों को जानने में सक्षम कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया और ईमेल पर संदिग्ध लिंक खोलते समय सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही उनसे ऐंटी वायरस गार्ड इंस्टॉल करने को कहा गया है बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए शुरू किया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों के लिये इसे डाउनलोड करना और अपने फोन में इस ऐप का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव ने पीएम को फोन कर मांगी मदद
Next: कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी ICU में भर्ती

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.