Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी ICU में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी ICU में भर्ती

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते दक्षिण मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक वो पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में हैं. ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है उन्होंने कहा की ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कैंसर से जुड़ा उनका इलाज अभी भी चल रहा है. इसी सिलसिले में उन्हें एच. एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल किया गया है लेकिन सूत्रों से यह भी पता चला है इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर में उन्हें कई बार रखा और निकाला जा चुका है ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह इस वक्त अस्पताल में उन्हीं के साथ मौजूद हैं और उनकी देखभाल में जुटी हैं.

याद दिला दें कि ऋषि‌ कपूर पिछले साल सितंबर महीने में न्यू यॉर्क से कैंसर का इलाज कराके मुम्बई लौटे थे. अपने‌ इस इलाज के दौरान ऋषि कपूर ने अमेरिका के कैंसर अस्पताल में उस वक्त 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे. बता दें वहां से लौटने के बाद ऋषि ने बताया था कि उनका इलाज आगे भी जारी रहेगा और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा ऋषि कपूर ने न्यू यॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘द बॉडी’ की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम किया था. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थी.

बता दें कि न्यू यॉर्क में इलाज के दौरान ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर जैसे तमाम सेलिब्रिटीज को भी ऋषि कपूर से अस्पताल और अस्पताल के बाहर मिलते देखा गया था. ऐसी कई तस्वीरें खुद ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी सोशल‌ मीडिया पर साझा करते रहे हैं.

Post navigation

Previous: पाकिस्‍तान जुटा फर्जी आरोग्य सेतु ऐप के जरिए जानकारी चुराने की साजिश में
Next: लखनऊ के DGP ने कोरोना से लड़ रहे पुलिसकर्मियों के लिए। ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.