Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM मोदी की योजना से मिला किसानों को सहारा करीब 4641 करोड़ का फंड हुआ जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

PM मोदी की योजना से मिला किसानों को सहारा करीब 4641 करोड़ का फंड हुआ जारी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (38)

उत्‍तर प्रदेश के किसानों के लिए मौसम खलनायक बना हुआ है. कभी बिन मौसम बरसात, तो कभी ओलावृष्टि ने किसानों को गहरा आघात पहुंचाया है. बची खुची कसर अब लॉकडाउन पूरी कर दे रहा है. ऐसे माहौल में परेशानियों से चौतरफा घिरे किसानों को फौरी राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्‍मान निधि योजना के जरिये उनको कुछ राहत पहुंचाने की कोशिश की है. वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रकृति की मार से खराब हुई फसल पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ देकर किसानों का दूसरा हाथ थामने का प्रयास किया है. प्रदेश में बडे़ स्तर पर गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद भी शुरू करके किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की गई है.

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बीते दिनों ओलावृष्टि, अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कराई जा रही है. इसके तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 4 लाख 92 हजार लाभार्थी किसानों को खरीफ 2019-20 में 558.40 करोड़ रुपये का भुगतान कराया गया है वही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी 2 करोड़ 4 लाख 30 हजार किसानों को 4080 करोड़ रुपए की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है जिसके तहत, गेहूं खरीद की कुल देय धनराशि 999 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये के सापेक्ष 200 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान करते हुए 84,548 किसानों को लाभान्वित भी किया जा चुका है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुश्किलो में फंसे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे,खतरे में उद्धव ठाकरे की कुर्सी
Next: स्माइली सूरी ने कलयुग फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री आज हुई 36 वर्ष की

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.