Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्माइली सूरी ने कलयुग फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री आज हुई 36 वर्ष की
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

स्माइली सूरी ने कलयुग फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री आज हुई 36 वर्ष की

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (39)

2005 में आई फिल्म कलयुग से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस स्माइली सूरी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘जिया धड़क-धड़क जाए’ से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली स्माइली सूरी काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. स्माइली का जन्म 30 अप्रैल 1983 को मुंबई में हुआ था. काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर स्माइली ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं, जिसके चलते उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली. डिप्रेशन के कारण वह बहुत परेशान हो गई थीं.

बता दें स्माइली सूरी बॉलीवुड के यंग डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर मोहित सूरी की बहन हैं. स्माइली पिता की मौत के चलते डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं. एक इंटरव्यू में स्माइली ने खुलासा किया था कि एक समय पर वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं, जिसके चलते उन्होंने खुद को बिजी रखने का फैसला लिया. डिप्रेशन से निकलने के लिए स्माइली ने पोल डांस सीखना शुरू कर दिया और आज वह इसमें माहिर हैं.

बता दें स्माइली सूरी ने साल 2005 में ‘कलयुग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसमें उनके साथ कुनाल खेमू भी दिखाई दिए थे. दोनों की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. उस समय फिट और ग्लैमरस दिखने वाली स्माइली सूरी को अब देखकर शायद ही आप उन्हें एक नजर में पहचान पाएं.स्माइली का वजन काफी बढ़ चुका है. दरअसल, इस बारे में खुद स्माइली ने खुलासा किया था, कि डिप्रेशन के चलते वह फिल्मों और सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं और इसका उनकी सेहत पर भी काफी असर पड़ा था.

Post navigation

Previous: PM मोदी की योजना से मिला किसानों को सहारा करीब 4641 करोड़ का फंड हुआ जारी
Next: सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की बेहद खास तस्वीर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.