Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी ने प्रधानों को दिए निर्देश घर पहुंचने वाले सभी प्रवासियों की जांच कराएं
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM योगी ने प्रधानों को दिए निर्देश घर पहुंचने वाले सभी प्रवासियों की जांच कराएं

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया को जकड़ लिया है. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है, जिसके चलते लोगों का काम ठप हो गया है. मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और अपने घरों को पलायन कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भी दूसरे राज्यों से मजदूर लौट रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है और क्वारनटीन करने की व्यवस्था की जा रही है.शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की और दूसरे प्रदेश से आने वाले मजदूरों के हालात का जायजा लिया. 155 बसों में 5259 मजदूरों को मध्य प्रदेश से वापस लाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्रधानों और सभासदों को निर्देश दिया गया कि वो बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं.

सीएम योगी ने आगरा और कानपुर में अतिरिक्त मेडिकल टीमें लगाने का भी निर्देश दिया है. अब सूबे के इन दोनों महानगरों में मेडिकल की अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी.योगी सरकार सूबे के गरीब मजदूरों को आर्थिक मदद भी पहुंचा रही है. यूपी में ग्राम विकास विभाग में करीब 11 लाख मजदूर कार्यरत हैं. योगी सरकार 30 लाख मजदूरों को 1000-1000 रुपये की आर्थिक मदद भी पहुंचा चुकी है.उत्तर प्रदेश में पूल टेस्टिंग की जा रही है और कोरोना मरीजों की पहचान की जा रही है. पूल टेस्टिंग का लाभ भी मिला है. सूबे की राजधानी लखनऊ में सीडीआरआई समेत अन्य संस्थानों से इसका प्रमाणीकरण कराने को कहा गया है. सीएम योगी ने परिवहन में लगे ड्राइवर व कंडेक्टर को मास्क और ग्लब्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश 5 की मौत
Next: देश में 37 हजार कोरोना संक्रमित मरीज 1200 से ज्यादा लोगों की मौत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.