Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फर्रुखाबाद गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लॉकडाउन के दौरान 2 हत्याएं
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

फर्रुखाबाद गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लॉकडाउन के दौरान 2 हत्याएं

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन के बीच फर्रुखाबाद में शुक्रवार शाम को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो हत्याओं से शहर थर्रा उठा. शाम को पहले कायमगंज में घर के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से भून डाला. घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी कि देर शाम शहर की काशीराम कॉलोनी हैबतपुर गढ़िया में एक और हत्या की खबर आ गई. यहां एक पुराने विवाद में किन्नर की गोली सरकार हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि किन्नर लॉकडाउन में हल्द्वानी से आया था.

कायमगंज के मोहल्ला छपटटी निवासी ब्रजेश तीन भाईयों में बीच के थे. शुक्रवार शाम ब्रजेश का बडे़ भाई सतीश से बटवारे को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि सतीष तमंचा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा. यह देख ब्रजेश जान बचाने के लिए मोहल्ले की तरफ भागा. सतीश ने उसका पीछा करते हुए तीन फायर झोंक दिए. गोली लगने से ब्रजेश लहूलुहान होकर गली में गिर पड़ा. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई. आनन-फानन घायल को अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. लोहिया पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद के एसपी डाॅ.अनिल कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि काॅलोनी के कब्जे को लेकर विवाद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अर्थव्यवस्था को हुआ भारी नुकसान पेट्रोल,डीजल पर वैट बढ़ा सकती है सरकार
Next: अमेरिका में कोरोना का तांडव अब तक 60 हजार से ज्यादा की गई जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.