Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एंजेलिना जोली इरफान को याद कर हुई भावुक कहा उनकी मुस्कान आती है याद
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

एंजेलिना जोली इरफान को याद कर हुई भावुक कहा उनकी मुस्कान आती है याद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (22)

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने ‘ए माइटी हार्ट’ फिल्म में सह-कलाकार रहे अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेहद उदार इंसान थे. अभिनेता इरफान खान का बुधवार को 54 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे. जोली ने इस फिल्म में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की विधवा मेरियाने का किरदार अदा किया था जबकि इरफान जीशान काजमी की भूमिका में थे अभिनेत्री ने कहा, मैं उनकी प्रतिबद्धता को याद करती हूं और उतना ही ज्यादा उनकी मुस्कान को याद करती हूं. उनके परिवार, दोस्त और भारत समेत पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं क्रिस प्रैट, ब्रायस डलास होवार्ड समेत कई हॉलीवुड हस्तियों ने इरफान खान को किया याद

ब्रायस डलास हॉवर्ड, नताली पोर्टमैन सहित हॉलीवुड की कई हस्तियों ने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट किया. कैंसर से लड़ाई लड़ रहे 54 वर्षीय अभिनेता का बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया था. खान के पार्थिव शरीर को वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया था.फिल्म की अदाकारा होवार्ड ने इरफान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, इरफान, आप बहुत अच्छे महान इंसान थे. आपकी याद आएगी. यह तस्वीरें शूटिंग के पहले दिन और आखिरी दिन की है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपके साथ समय बिताने का मौका मिला. आपको और आपके परिवार को प्यार फिल्म के निर्देशक कोलिन ट्रेवोरो ने भी इरफान को याद किया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में पेंटिंग बनाने में बिजी सनी लियोनी,पति-बच्चे कर रहे मदद
Next: मोनालीसा का लॉकडाउन के बीच YouTube पर छाया भोजपुरी गाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.