Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर के पास प्लॉट में एक साथ 41 कोरोना पॉजिटिव मिलने मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर के पास प्लॉट में एक साथ 41 कोरोना पॉजिटिव मिलने मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक ही बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 18 अप्रैल को इस इमारत में पहला केस सामने आया था। इसके बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आज रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। हरियाणा से सटा दिल्ली का कापसहेड़ा काफी सघन इलाका है। इस इमारत में कुल 175 कमरे हैं।

कापसहेड़ा में डीसी ऑफिस के पास ठेके वाली गली में सोनू यादव का मकान है। इसमें 18 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इलाके में सघन आबादी को देखते हुए प्रशासन ने इस बिल्डिंग को अगले ही दिन यानी 19 अप्रैल को सील कर दिया। हालांकि, गाइडलाइंस के मुताबिक किसी इलाके को सील तब किया जाता है जब वहां 3 से अधिक केस मिल जाएं, लेकिन यहां की आबादी को ध्यान में रखकर प्रशासन ने एक केस मिलने के बाद ही इमारत को सील कर दिया था इमारत में रहने वाले सभी लोगों का सैंपल लिया गया और एनआईबी नोएडा में जांच के लिए भेजा गया। इमारत से लिए गए सैंपल में से कुछ की रिपोर्ट शनिवार को आई तो 41 लोग संक्रमित मिले हैं।

राजधानी दिल्ली में अब तक 3738 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से 1167 ठीक हो चुके हैं तो 61 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी इलाके रेड जोन में हैं कापसहेड़ा की आबादी 1.25 लाख से अधिक बताई जाती है। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरी और दिल्ली और गुड़गांव की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। संकरी गलियों में एक दूसरे से सटे हुए मकान और हर मकान के एक-एक कमरे में कई-कई लोग रहते हैं। यहां की सघन आबादी को देखते हुए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Post navigation

Previous: मोनालीसा का लॉकडाउन के बीच YouTube पर छाया भोजपुरी गाना
Next: सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना शॉपिंग बैग्स चैलेंज देखे तस्वीरें। ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.