Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना पर आज होगा मंथन कई देश लेंगे हिस्सा PM मोदी भी होंगे शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना पर आज होगा मंथन कई देश लेंगे हिस्सा PM मोदी भी होंगे शामिल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुट निरपेक्ष (NAM) देशों के वर्चुअल सम्मलेन में शामिल होंगे. ये सम्मेलन कोरोना वायरस के वैश्विक संक्रमण से उपजे खतरे को लेकर हो रहा है. कोरोना संक्रमण से गुट निरपेक्ष के सदस्य देश भी जूझ रहे हैं. सम्मेलन में NAM के सदस्य देशों के बीच कोरोना से जंग में सहयोग बढ़ाने और इसका इलाज ढूंढने पर चर्चा होगी. गुट निरपेक्ष देशों का ये सम्मेलन अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की कोशिशों के बाद आयोजित किया जा रहा है. इल्हाम अलियेव गुट निरपेक्ष आंदोलन के मौजूदा चेयरमैन हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इससे पहले भी पीएम मोदी कोरोना संक्रमण को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात कर चुके हैं.गुट निरपेक्ष देशों का ये आंदोलन दुनिया की दशा-दिशा तय करने में अपनी प्रभावकारी भूमिका रखता है. हालांकि कुछ साल पहले इसकी ताकत और भी ज्यादा थी. NAM संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा बड़ा राजनीतिक संगठन है. इसके साथ एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 120 विकासशील देश जुड़े हुए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी का ऐलान मजदूरों की घर वापसी के खर्च को उठाएगी कांग्रेस
Next: कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली कार्यकताओं में आक्रोश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.