Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दफ्तर और फैक्ट्रियों को शर्तों के साथ शुरू करने की दी गई इजाजत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दफ्तर और फैक्ट्रियों को शर्तों के साथ शुरू करने की दी गई इजाजत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Capture 5

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है. गाइडलाइन में इस बार के लॉकडाउन में कुछ छूट भी दी गई है. गाइडलाइन में देशभर को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा गया है.

– ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है. दफ्तर और फैक्ट्रियों को शर्तों के साथ शुरू करने की इजाजत दी गई है. उदाहरण के लिए इन दफ्तरों और फैक्ट्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा. इसके अलावा कार्यस्थल को समय- समय पर सैनिटाइज करना होगा.बता दें कि जिन जिलों में पिछले 21 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला नहीं आता है, उन्हें ग्रीन जोन घोषित कर दिया जाता है.

गाइडलाइन में कहा गया है कि रेड जोन में बड़ी संख्या में अन्य गतिविधियों की अनुमति होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक और निर्माण गतिविधियां, जिनमें मनरेगा कार्य, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और ईंट-भट्टे शामिल हैं, इनको अनुमति दी गई है.देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है. पहले इसे 21 दिनों के लिए लागू किया गया था, लेकिन 14 अप्रैल को एक बार फिर 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया. दूसरे चरण में लॉकडाउन की अवधि 3 मई को खत्म हो गई. लेकिन अब एक बार फिर इसे बढ़ा कर 17 मई तक कर दिया गया है. इस तरह, देश में लगातार 54 दिनों का लॉकडाउन लागू हो गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली कार्यकताओं में आक्रोश
Next: देश में आज से लॉकडाउन 3 का आगाज शादी समारोह को शर्तों के साथ इजाजत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.