Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आज से लॉकडाउन 3 का आगाज शादी समारोह को शर्तों के साथ इजाजत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में आज से लॉकडाउन 3 का आगाज शादी समारोह को शर्तों के साथ इजाजत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

आज से देश में लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत हो रही है, जो कि 17 मई तक जारी रहेगा. 24 मार्च से लॉकडाउन के दो हिस्सों में कई तरह की सख्ती देखने को मिली थी, लेकिन इस बार कुछ राहत मिल रही हैं. जरूरत के सामान की दुकानें खुलने लगी हैं, तो वहीं दफ्तर भी लगभग खुल रहे हैं. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि अगर कोई शादी कार्यक्रम है तो क्या होगा? ऐसे में जवाब ये है कि शादी समारोह को इजाजत तो मिलेगी, लेकिन शर्तों के साथ देश के किसी भी जोन में शादी समारोह के लिए इजाजत लेना जरूरी है.

इस समारोह में सिर्फ 50 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, हाईजीन का पालन करना जरूरी होगा. इसके अलावा मास्क पहनना और लॉकडाउन की अन्य शर्तों का पालन करना जरूरी होगा.वहीं, अगर किसी की मौत हो जाती है तब अंतिम संस्कार या किसी को दफनाने के दौरान सिर्फ 20 लोगों के मौजूद रहने की इजाजत होगी. इसके लिए प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा.गौरतलब है कि लॉकडाउन 3.0 से पहले देश को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में अलग-अलग तरह से छूट दी गई हैं. जहां ऑरेंज और ग्रीन जोन में अधिक छूट है, तो वहीं रेड जोन में सख्ती बरकरार है. ये सभी छूट 17 मई तक लागू होंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दफ्तर और फैक्ट्रियों को शर्तों के साथ शुरू करने की दी गई इजाजत
Next: लखनऊ में 8 हॉटस्‍पॉट घटे लखनऊ में 51% मरीजों ने कोविड-19 को हराया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.