Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 50 दिनों के बाद बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम जाने क्या है रेट। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

50 दिनों के बाद बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम जाने क्या है रेट। …

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
pic

लॉक डाउन 3 में कुछ ढील मिली, आवाजाही पर अंकुश से कुछ राहत मिली तो तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ा दिए। 50 दिनों के बाद यानी 5 मई को दिल्ली और चेन्नै में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 1.67 रुपये बढ़ गए और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है।

नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल 71.26 रुपये लीटर हो गया है और 7 रुपये से ज्यादा की बढ़त के बाद डीजल 69.29 रुपये लीटर हो गया है कोरोना वायरस के कारण पूरा देश बंद है। आज 42वां दिन है जब देश लॉक्ड है। पूरा अप्रैल देश लॉक रहा, जिसके कारण उस महीने पेट्रोल-डीजल की मांग में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली। आइए जानें महानगरों में क्या हैं आज पेट्रोल के दाम…

पिछले साल के अप्रैल महीने के मुकाबले अप्रैल 2020 में पेट्रोल-डीजल की कुल खपत में करीब 70 पर्सेंट की कमी दर्ज की गई है। लॉकडाउन 3 में कुछ ढील दी गई है, ऐसे में मांग बढ़ सकती है। सरकार और तेल कंपनियों को उम्मीद है कि मई में लॉकडाउन में छूट का असर फ्यूल बिक्री पर भी देखने को मिलेगा। लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है और इसके तीसरे फेज में सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में आने वाले इलाकों में कुछ कामों के लिए आवाजाही की इजाजत दी है।विदेशी मुद्रा दरों के साथ वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे संशोधित दाम जारी करती हैं। लेकिन, 16 मार्च से इक्का-दुक्का शहरों को छोड़ कहीं दाम नहीं बदले हैं।

Post navigation

Previous: मजदूरों के किराये को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन मजदूरों ने कहा दिया लेकिन। …
Next: राहुल गांधी ने अभिजीत बनर्जी से की खास बात नोबेल विजेता ने सुझाया की कैसे। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.