Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इतिहास में पहली बार राहुल देव बने पाकिस्तानी वायुसेना के हिंदू पायलट
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

इतिहास में पहली बार राहुल देव बने पाकिस्तानी वायुसेना के हिंदू पायलट

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (16)

पाकिस्तानी वायुसेना में राहुल देव का चयन पायलट के तौर पर हुआ है। राहुल पाकिस्तान के इतिहास के पहले हिंदू पायलट हैं। राहुल पाकिस्तानी वायुसेना में जनरल ड्यूटी पायलट का पद संभालेंगे। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार राहुल सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थारपरकर के रहने वाले हैं आपको बता दें कि थारपरकर में बड़ी तादाद में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल देव के पाकिस्तानी वायुसेना में पायलट के पद पर चयन होने को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग पाकिस्तानी सेना और नागरिक सेवाओं में पहले से ही मौजूद हैं।

पाकिस्तान में कई डॉक्टर भी हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। रवि दवानी ने आगे कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती है तो आने वाले दिनों में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे। सोशल मीडिया पर भी राहुल की खूब तारीफ हो रही है सिंध प्रांत के एक पिछड़े इलाके से होने के बावूजद राहुल ने पाकिस्तानी वायुसेना में जीडीपी जैसा बड़ा पद हासिल किया है। थारपरकर जिला काफी पिछड़ा हुआ माना जाता है। यहां का मूलभूत ढांचा, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था काफी खराब है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 2018 के चुनाव के वक्त कहा था कि वह अल्पसंख्यकों के नागरिक, सामाजिक और धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा करेंगे। हालांकि, इमरान खान के सत्ता में आने के बाद भी सब कुछ पहले जैसा ही है। पाकिस्तानी हिंदू आज भी अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

Post navigation

Previous: PM मोदी ने कहा विश्व कोरोना से लड़ रहा कुछ लोग घातक विषाणु फैलाने में लगे
Next: लखनऊ में 805 दुकानों से हुई बिक्री UP में दुकान खुलने के पहले दिन खरीदी 225 करोड़ की शराब

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.