Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ में 805 दुकानों से हुई बिक्री UP में दुकान खुलने के पहले दिन खरीदी 225 करोड़ की शराब
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में 805 दुकानों से हुई बिक्री UP में दुकान खुलने के पहले दिन खरीदी 225 करोड़ की शराब

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

लॉकडाउन 3 में सोमवार को 40 दिन बाद जब शराब की दुकानें खुलीं तो दारू प्रेमियों की बेतहाशा भीड़ मयखाने की तरफ चल पड़ी. सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों में शराब को स्टॉक करने की होड़ देखने को मिली. आलम यह था कि सुबह-सुबह ही वाइन शॉप्स के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. आबकारी विभाग का अनुमान है कि दुकानें खुलने के पहले ही दिन पूरे प्रदेश में लोगों ने लाइन में लगकर करीब 225 करोड़ की शराब खरीदी. यह एक रिकॉर्ड है. प्रदेश के दर्जनों जिलों में 5 से 6 करोड़ के बीच शराब बिकी.

राजधानी लखनऊ के लोगों ने एक दिन में कुल 6.3 करोड़ रुपए की शराब खरीदी. करीब 4.7 करोड़ की अंग्रेजी और 1.6 करोड़ की देसी व बीयर की बिक्री हुई. कुल 2.78 लाख लीटर शराब की एक दिन में रिकॉर्ड बिक्री हुई. बता दें कि वर्ष 2015 में 6.8 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई थी. अगर शाम को बारिश और तूफान न आया होता तो 2015 का रिकॉर्ड भी टूट जाता. शराब एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने बताया किबारिश की वजह से शराब बिकने का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया.

दरअसल, 40 दिनों से शराब के लिए तरस रहे शौकीनों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया. सब्जी, दूध व फल लेने निकले लोग सब कुछ छोड़कर शराब की दुकानों के बाहर लाइन में लगे दिखे. नतीजा यह हुआ कि अंग्रेजी शराब की बिक्री में करीब पांच गुना इजाफा हुआ. सामान्य दिनों में 1.25 से 1.50 करोड़ तक होने वाली अंग्रेजी शराब की बिक्री 6.3 करोड़ तक हुई. हालांकि, देसी व बीयर की बिक्री 1.6 करोड़ रुपए की हुई. जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ में सोमवार को करीब साढ़े 6 करोड़ की शराब बिकी. आम दिनों में यह बिक्री दो करोड़ से ज्यादा की नहीं होती. यह तब है जब इसमें बार व होटल शामिल नहीं हैं.

Post navigation

Previous: इतिहास में पहली बार राहुल देव बने पाकिस्तानी वायुसेना के हिंदू पायलट
Next: नीतीश कुमार आज बिहार में सभी दलों के वरीय विधायकों के साथ करेंगे बातचीत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.