Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खुशखबरी लखनऊ में 161 कोरोना मरीज ठीक होकर लौटे अपने घर बाकि। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

खुशखबरी लखनऊ में 161 कोरोना मरीज ठीक होकर लौटे अपने घर बाकि। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

राजधानी लखनऊ में पिछले करीब एक महीने से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर बुधवार को विराम लगा. जहां रोजाना नए मरीज मिल रह थे, वहीँ मंगलवार को 79 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर लौट गए. इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में तो बकायदे ठीक हुए मरीजों को ताली बजाकर उनके-उनके घर भेजा गया. राजधानी में अब तक कुल 242 मरीज मिले, जिनमें से 161 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं, जबकि एक शख्स की मौत हो चुकी है. मौजूदा समय में 80 संक्रमित मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लखनऊ से कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है. मंगलवार को लखनऊ में 79 कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

उत्तर प्रदेश में कोरोना से कुल 66 जिले प्रभावित हैं. इनमें आगरा 640, लखनऊ 242, गाजियाबाद 104, नोएडा 193, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर नगर 276, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 116, वाराणसी 68, शामली 29, जौनपुर 8, बागपत 18, मेरठ 168, बरेली 10, बुलंदशहर 56, बस्ती 32, हापुड़ 44, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8, फिरोजाबाद 165, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 11, सहारनपुर 205, शाहजहांपुर 1, बांदा 7, महाराजगंज 7, हाथरस 7, मिर्जापुर 3, रायबरेली 46, औरैया 13, बाराबंकी 2, कौशांबी 2, बिजनौर 34, सीतापुर 20, प्रयागराज 10, मथुरा 32, बदायूं 16, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर 24, अमरोहा 32, भदोही में 2, कासगंज 3, इटावा 2, संभल 21, उन्नाव 3, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 26, मैनपुरी 8, गोंडा 8, मऊ 1,एटा 11, सुल्तानपुर 3, अलीगढ़ 43, श्रावस्ती 7, बहराइच 15, बलरामपुर 1, अयोध्या 1, जालौन 5, झांसी 15, गोरखपुर 3, कानपुर देहात 2, सिद्धार्थनगर 14, देवरिया 2, महोबा 2 ,कुशीनगर 1, अमेठी 1 मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूरज की घटती रोशनी देख वजह तलाशने में जुटे साइंटिस्ट
Next: गाजियाबाद में धारा-144 को बढ़ाया गया 31 मई तक साथ ही स्‍कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.