Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार का बड़ा ऐलान कोरोना वॉरियर्स पर किया हमला तो 5 साल तक सजा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी सरकार का बड़ा ऐलान कोरोना वॉरियर्स पर किया हमला तो 5 साल तक सजा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
lko1_1

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स पर हमला करने वालों के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. अब कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों को 5 साल तक की कैद हो सकती है. इस बाबत, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में यूपी की कैबिनेट ने एक अध्‍यादेश को मंजूरी दे दी है. इस अध्‍यादेश के तहत, कोविड 19 के खिलाफ जंग लड़ रहे किसी भी कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों को न्‍यूनतम 2 साल से अधिकतम 5 साल तक की कैद का प्रावधान किया गया है योगी सरकार यह अध्‍यादेश उत्‍तर प्रदेश महामारी कानून 2005 के अंतर्गत लायी है. उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश महामारी कानून 2005 के अंतर्गत लाए गए इस अध्‍यादेश को उत्तर प्रदेश महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 का नाम दिया गया है.

वहीं, इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बीते दिनों कहा था कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी जंग में एक तरफ स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी, सुरक्षाबल, अन्‍य सरकारी कर्मचारी और विभिन्‍न संगठनों के कर्मी लगातार प्रयासरत हैं. वहीं, दूसरी तरह, कुछ लोग कोरोना वाहक बनकर मेडिकल स्‍टाफ और सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर रहे हैं. मुख्‍यमंत्री योगी ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा था कि अब इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा. इस तरह की दुस्साहसिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने महामारी अधिनियम-1897 में प्रमुख संशोधन करने का निर्णय लिया है. उस समय सीएम योगी ने सात साल तक की कैद और 5 लाख रुपये तक के जुर्माने को नए कानून में शामिल करने की बात कही थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलवामा एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता
Next: मौसम ने ली करवट लखनऊ समित कई इलाकों में होने वाली है बारिश। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.