Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्‍ली में कोरोना की मार एक दिन में आए 448 मामले मरीजों की संख्या 5980
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्‍ली में कोरोना की मार एक दिन में आए 448 मामले मरीजों की संख्या 5980

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

देश के साथ-साथ राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में भी कोविड -19 का कहर जारी है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोविड-19 के 448 मामले सामने आए, जो कि एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले हैं. इससे पहले बुधवार को 428 मामले सामने आए थे. जबकि पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण की वजह से एक मौत भी हुई है. इसके साथ दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5980 हो गई है. वहीं, अब तक 1931 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है. इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है. कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है देश की राजधानी दिल्ली में ऑपरेशन शील्ड को सफलता मिलने का क्रम जारी है. दिल्ली सरकार ने खतरे को देखते हुए कई इलाकों को सील कर दिया था, लेकिन स्थिति में सुधार होने के बाद कुछ इलाकों को खोला जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर हरदोई से जहा नशे में धुत रिटायर्ड सिपाही ने घर में की फायरिंग हुआ गिरफ्तार
Next: डोनॉल्ड ट्रंप का निजी सेवक मिला कोरोना संक्रमित,ट्रम्प बोले रोज़ कराऊंगा टेस्ट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.