Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के कई हिस्‍सों में हो रही प्री-मॉनसून बारिश,10-12 मई तक छाए रहेंगे बादल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश के कई हिस्‍सों में हो रही प्री-मॉनसून बारिश,10-12 मई तक छाए रहेंगे बादल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Prabhatkhabar_2020-04_7d9a3b39-089f-40d0-b432-bf28e2eb81af_rain_in_new_delhi

मॉनसून आने में अभी समय है मगर मौसम ने करवटें लेनी शुरू कर दी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी से राहत मिल सकती है। देश के कई हिस्‍सों में बारिश की संभावना बन रही है। बात दिल्‍ली की करें तो यहां पारा 40 डिग्री सेल्‍सियस के करीब पहुंचने को है मगर रविवार से तापमान गिरेगा। पूर्वी भारत से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्‍तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान है। वहीं, राजस्‍थान के लिए तेज हवाओं, ओले और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। बिहार और झारखंड में प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 मई से 13 मई के बीच दिल्‍ली-एनसीआर में 40-50 किलोमीटर की स्‍पीड से हवाएं चल सकती हैं।

10 से 12 मई के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। शनिवार को पारा 40 डिग्री पार कर सकता है मगर फिर उसमें 3-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। शनिवार शाम से मौसम बदलना शुरू हो सकता है। दिल्‍ली का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स ‘अच्‍छे’ से ‘सामान्‍य’ की ओर जाने लगा है। ऐसा सड़कों पर गाड़‍ियां बढ़ने की वजह से हो सकता है।मई का महीना देश के कई हिस्‍सों में गर्मी बढ़ा देता है। हालांकि इस बार थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। बंगाल की दक्षिण खाड़ी में एक और साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश होगी। उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई इलाके प्री-मॉनसून बारिश देख रहे हैं। यूपी में तेज हवाओं के साथ-साथ ओले भी गिरे जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। बिहार के कई इलाकों में आगे भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। झारखंड में भी हल्‍की से तेज बारिश के आसार हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम कानूनों में बदलाव पर मचा हंगामा,विपक्षी दलों ने सीएम योगी पर साधा निशाना
Next: दिल्ली व बिहार सरकार मजदूरों के किराए को लेकर आई आमने-सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.