Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली व बिहार सरकार मजदूरों के किराए को लेकर आई आमने-सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली व बिहार सरकार मजदूरों के किराए को लेकर आई आमने-सामने

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
nitish-kumar-and-kejriwal

दिल्ली सरकार और बिहार सरकार इस वक्त आमने-सामने हैं और मुद्दा है दिल्ली में रहने वाले बिहारी मजदूरों की घर वापसी का. बिहार सरकार किराया देने की बात पहले से ही कह रही है लेकिन, दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय के ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है. गोपाल राय ने ट्वीट कर दिल्ली से बिहार जाने वाले मजदूरों के किराया देने की बात कही तो इस पर सियासी बवाल मच गया. जेडीयू के दिल्ली के प्रभारी महासचिव और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर कहा, अरविंद केजरीवाल जी, झूठ के साथ समस्या यही है कि आप भूल जाते हैं कि कब क्या बोल चुके हैं ?

अब देखिए न आपके मंत्री ट्विटर पर सफेद झूठ बोल रहे हैं कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर आनेवाली ट्रेन का किराया आपकी सरकार देगी, फिर चिट्ठी भेजकर हमसे पैसे भी मांगते हैं. संजय झा ने उस पत्र को भी ट्वीट किया है जिसे दिल्ली सरकार की तरफ से बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को लिखा गया है.दरअसल, दिल्ली सरकार के नोडल अफसर ने बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को एक पत्र लिखा है जिसमें इस बात का जिक्र है कि दिल्ली से मुज़फ्फरपुर चलने वाली श्रमिक एक्सप्रेस का किराया दिल्ली सरकार देगी और बिहार सरकार टिकट रिम्बर्समेंट का पैसा दिल्ली सरकार को देगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के कई हिस्‍सों में हो रही प्री-मॉनसून बारिश,10-12 मई तक छाए रहेंगे बादल
Next: इटली के प्रधानमंत्री को कोविड 19 को लेकर पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा कहा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.