Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी ने कोरोना से निपटने के लिए सीनियर अफसरों को सौंपी आगरा। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM योगी ने कोरोना से निपटने के लिए सीनियर अफसरों को सौंपी आगरा। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
yogi_1584073503_618x347

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए अधिकारियों को मेरठ, कानपुर और आगरा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन तीन जनपदों में कोविड केयर की कमान तीन वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को दिया गया है. कानुपर में उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एमडी अनिल गर्ग और आईजी दीपक रतन को तैनात किया गया है इसी तरह आगरा में प्रमुख सचिव अवस्थापना आलोक कुमार और आईजी विजय कुमार की तैनाती की गई है. मेरठ की कमान सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश और आईजी लक्ष्मी सिंह को दी गई है.

इन सभी के साथ स्वास्थ्य विभाग के भी दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के आदेश हुए हैं. सीएम योगी ने इन जनपदों से हर दिन सुबह और शाम को रिपोर्ट लेने का आदेश दिया है. अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मेरठ, कानपुर और आगरा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोरोना संक्रमितों के ब्लड का सैंपल टेस्ट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 10 हजार करने का करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि इस वक्त प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या आगरा, कानपुर और मेरठ में है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना पीड़िता से किया रेप अब आरोपी का किया गया कोरोना टेस्ट। ..
Next: अभिनेत्री पूनम पांडे ने किया Lockdown का उल्लंघन तो हुई गिरफ्तार। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.