Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी ने बटन दबाकर रोजगार सेवकों की मदद। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM योगी ने बटन दबाकर रोजगार सेवकों की मदद। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
category1587232013

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 36 हजार मनरेगा ग्राम सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया. मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बैंक ट्रान्सफर के तहत 225 करोड़ रुपए की धनराशि मनरेगा ग्राम सेवकों के अकाउंट में ट्रांसफर किया. साथ ही मुख्यामंत्री ने ग्राम सेवकों से अपील की कि वे लोग अपने अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया करवाएं मुख्यमंत्री ने इस दौरान मनरेगा श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि 35818 रोजगार सेवकों को आज 225.39 करोड़ की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया. यह रोजगार सेवक मनरेगा के काम की मॉनिटरिंग करते हैं. नवंबर 2016 से ही इनका मानदेय बकाया था.

पिछली सरकार ने यह व्यवस्था की थी कि विकासखंड के प्रशासनिक मद से इनका भुगतान हो, लेकिन प्रशासनिक मद में पैसा न होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था. सरकार ने इनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीबीटी के माध्यम से रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान किया है. पहले इनकी मानदेय की राशि 3630 रुपए प्रतिमाह थी, अब इस सरकार ने इसे 6000 रुपए प्रति माह कर दिया है.इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम-11 के अफसर मौजूद थे. ग्राम सेवकों के बकाया भुगतान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी की सराहना भी की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीमा पर भारतीय सैनिकों से भिड़ंत के बाद चीन ने की शांति की बात
Next: कोरोना संकट के बीच राशन कार्ड पर मोदी सरकार ने बदला नियम। ..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.