Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पीएम मोदी ने लॉकडााउन बढ़ाने का किया ऐलान 18 मई से पहले जारी होंगे नए नियम
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी ने लॉकडााउन बढ़ाने का किया ऐलान 18 मई से पहले जारी होंगे नए नियम

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Capture

कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को लेकर अहम ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन 4 पहले से बिल्कुल अलग और नए नियमों वाला होगा. पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप वाला और नए नियमों वाला होगा. राज्यों से मिल रहे सुझावों के आधार पर लॉकडाउन 4 की जानकारी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी.राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘वैज्ञानिक बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारी जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा, लेकिन हम अपनी जिंदगी को इस हद तक ही नहीं सिमटने देंगे. हम मास्क पहनेंगे और दो गज दूरी का पालन करेंगे, लेकिन लक्ष्यों को प्रभावित नहीं होने देंगे पीएम मोदी ने कहा क‍ि जब मैंने देश से खादी खरीदने का आग्रह किया था और कहा था

कि आप देश के हैंडलूम वर्कर्स को सपोर्ट करें तो तेजी से यह ऊंचाइयों पर पहुंचा और आपने उसे ग्लोबल ब्रांड बना दिया.साथ ही मोदी ने यह भी कहा की यह आपदा भारत के लिए एक संकेत, एक संदेश और एक अवसर लेकर आई है. इससे पहले भारत में एक पीपीई किट नहीं बनती थी और N95 मास्क का नाममात्र उत्पादन होता था. लेकिन आज भारत में 2-2 लाख पीपीई किट और एन95 मास्क का उत्पादन हो रहा है. यह आपदा को अवसर में बदलने से हुआ. भारत के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के ऐसा हो सका.जो हमारे बस में है, जो हमारे नियंत्रण में है, वही सुख है. आत्म निर्भरता हमें सुखी करने के साथ सशक्त भी करती है. 21वीं सदी के भारत का संकल्प भारत को आत्मनिर्भर बनाने से ही पूरा होगा. हम भारत को आत्मनिर्भर बनाकर रहेंगे, इस विश्वास के साथ मैं आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

Post navigation

Previous: मोदी सरकार का राहत पैकेज कोरोना से लड़ने के लिए दुनिया का 5 वा सबसे बड़ा पैकेज। …
Next: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला अब किसी भी आधिकारी या कर्मचारी का नहीं होगा ट्रांसफर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.