Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत ने अफगानिस्तान में हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भारत ने अफगानिस्तान में हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

भारत ने अफगानिस्तान में एक सैन्य अस्पताल, एक मृतक के अंतिम संस्कार और सैन्य जांच चौकी को निशाना बनाकर किए गए विभिन्न आतंकवादी हमलों की मंगलवार को कड़ी भर्त्सना की। इसके साथ ही भारत ने इसे महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोषों के विरुद्ध ‘बर्बर’ कृत्य करार दिया। आतंकवादियों ने काबुल के एक जच्चा-बच्चा अस्पताल पर मंगलवार को हमला किया, जिसमें दो नवजात शिशु और उनकी मां के साथ-साथ 14 लोगों की जान चली गई एक अन्य हमले में आत्मघाती हमलावर ने नानगहर प्रांत में एक मृतक के अंतिम संस्कार को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 24 लोगों की जान चली गई और 68 अन्य घायल हो गए। यह इस्लामिक स्टेट संगठन की सक्रियता वाला क्षेत्र है

विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत दश्त-ए-बार्ची अस्पताल के जच्चा-बच्चा वॉर्ड, नानगहर प्रांत में एक मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार और लघमान प्रांत में एक सेना जांच चौकी पर महिलाओं एवं बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों पर किए गए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी भर्त्सना करता है मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि माताओं, नवजात शिशुओं और शोक मना रहे परिवारों पर यह निदंनीय हमला भयावह है। यही नहीं, यह हमला मानवता के विरुद्ध अपराध है।भारत-अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता लाने के उसके प्रयासों में वहां के लोगों, सुरक्षाबल और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है। इन सबके साथ-साथ बयान में कहा गया, रमजान का पवित्र माह उपवास, प्रार्थना और विचार करने का समय होना चाहिए। इसमें कहा गया, हम आह्वान करते हैं कि आतंकवादी हिंसा पर तुरंत रोक लगनी चाहिए

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला अब किसी भी आधिकारी या कर्मचारी का नहीं होगा ट्रांसफर
Next: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार पार 24 घंटों में 122 मौत

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.