Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार पार 24 घंटों में 122 मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 74 हजार पार 24 घंटों में 122 मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
30_04_2020-corona_virus

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में122 लोगों की मौत हुई है. वहीं, तीन हजार 525 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 74 हजार 281 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2415 लोगों की मौत हो चुकी है. 24 हजार 386 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 868, गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 221, पश्चिम बंगाल में 190, राजस्थान में 113, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 80, आंध्र प्रदेश में 45, तमिलनाडु में 53, तेलंगाना में 30, कर्नाटक में 31, पंजाब में 31, जम्मू-कश्मीर में 10, हरियाणा में 11, बिहार में 6, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 2, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय में एक मौत हुई है

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने और किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग के लोगों समेत समाज के सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन 4 का भी एलान कर दिया.बता दें कि देश में इस वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर 3.2% है. वहीं रिकवरी रेट 31.74% है. सोमवार तक 2.37% मरीज आईसीयू में थे जबकि 0.41% वेंटिलेटर और 1.82% ऑक्सीजन सपोर्ट पर. भारत में इस समय 347 सरकारी लैब और 137 प्राइवेट लैब है जहां कोरोना का टेस्ट हो सकता है. अब तक कुल 17,62,840 टेस्ट किए का चुके है. भारत में अब रोज़ाना एक लाख टेस्ट करने की क्षमता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत ने अफगानिस्तान में हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
Next: 20 लाख करोड़ के पैकेज का इस्तेमाल कैसे होगा बताएंगी निर्मला सीतारमण

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.