Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुक हो गई सभी की टिकट सात दिनों में विशेष ट्रेनों से डेढ़ लाख से अधिक लोग करेंगे सफर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बुक हो गई सभी की टिकट सात दिनों में विशेष ट्रेनों से डेढ़ लाख से अधिक लोग करेंगे सफर

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने अगले सात दिनों के दौरान चलने वाली 15 विशेष ट्रेनों से सफर करने के लिए टिकट बुक कराई हैं. भारतीय रेलवे ने यह जानकारी दी. मंगलवार को दिल्ली से तीन ट्रेन रवाना हुईं जबकि पांच अन्य ट्रेनों ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. करीब 8000 यात्री इन आठ ट्रेनों में सफर कर रहे हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से ही ट्रेन सेवाएं ठप पड़ी थीं इन ट्रेनों के लिए सोमवार शाम छह बजे बुकिंग शुरू हुई थी. रेलवे ने बताया कि अभी तक अगले सात दिन के लिए 90,331 बुकिंग की गई हैं. इन टिकटों पर करीब 1,69,039 लोग यात्रा करेंगे. रेलवे ने सोमवार को 15 विशेष ट्रेनों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जो आज मंगलवार से चलने लगीं.

यात्रियों से अपना भोजन और चादर लाने को कहा गया है और स्वास्थ्य जांच के लिए ट्रेन के रवाना होने के समय से करीब 90 मिनट पहले आने को कहा है उन्होंने कहा था कि इन यात्रियों के लिए ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड करना भी अनिवार्य होगा. रेलवे ने मंगलवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर के लिए तथा हावड़ा, राजेंद्र नगर ,बेंगलुरु, मुम्बई सेंट्रल और अहमदाबाद से दिल्ली के लिए ट्रेनें चलायीं ट्रेन में टीटी को किसी का टिकट बनाने की अनुमति नहीं होगी. भारतीय रेल ने टिकट रद्द कराने का भी विकल्प दिया है. इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री रेलगाड़ी के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक ही टिकट रद्द करा सकते हैं लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराए का 50 प्रतिशत शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर :साधु शोभन सरकार का निधन भक्तों में शोक का माहौल
Next: अनिल विज बोले सोशल डिस्टेंसिंग ना मानने वालों पर हो आपराधिक केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.