Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अनिल विज बोले सोशल डिस्टेंसिंग ना मानने वालों पर हो आपराधिक केस
  • उत्तर प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अनिल विज बोले सोशल डिस्टेंसिंग ना मानने वालों पर हो आपराधिक केस

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (13)

सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन को अपराध बनाने के लिए कानून लाया जाना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना है. ये बात हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कही. विज ने कहा कि कानून की जरूरत इसलिए है, क्योंकि यह देखा गया है कि लोग परामर्शों का पालन नहीं करते हैं उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के उपायों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो इससे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है. जिससे समूची स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा. उन्होंने कहा, इसलिए हमें कोई व्यवस्था विकसित करनी होगी. नियम बनाने होंगे और उन्हें कानूनी रूप देना होगा.

इनके उल्लंघन को अपराध बनाया जाए साथ ही यह भी बता दें कि विज के पास ही स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कम से कम कुछ समय के लिए लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहना होगा. उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को बचाना होगा, क्योंकि आर्थिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं उन्होंने यह भी कहा की यह मेरा सुझाव है कि अगर हमें कोरोना वायरस के साथ रहना है, तो हमें नए कानून और नियम बनाने होंगे. एक कानून होना चाहिए जो सामाजिक दूरी को लागू करेगा और बाहर जाने पर लोगों के लिए छह फुट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा हरियाणा के मंत्री ने कहा कि अगर कोरोना वायरस की स्थिति लंबे वक्त जारी रहती है तो यह लोगों के जीवन में कुछ बदलाव लाएगा.

Post navigation

Previous: बुक हो गई सभी की टिकट सात दिनों में विशेष ट्रेनों से डेढ़ लाख से अधिक लोग करेंगे सफर
Next: दुनिया के बड़े पैकजों। …. चीन, इटली, ब्रिटेन से भी बड़ा है भारत का आर्थिक पैकेज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.