Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सड़क हादसे में यूपी के श्रमिकों की मौत पर CM योगी ने जताया दुख मुआवजे का किया ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सड़क हादसे में यूपी के श्रमिकों की मौत पर CM योगी ने जताया दुख मुआवजे का किया ऐलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के गुना में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं

गौरतलब है कि गुरुवार तड़के ढाई बजे के करीब महराष्ट्र से यूपी लौट रहे श्रमिकों से भरी कंटेनर की टक्कर एक यात्री बस से हो गई. गुना के पास हुए इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में 55 अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है.उधर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पंजाब से बिहार जा रहे 10 श्रमिकों को एक रोडवेज ने रौंद दिया. इस हादसे में 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घयलों में दो की हालत नाजुक है, जिनका इलाज मेरठ जिला अस्पताल में चल रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM गहलोत बोले की गरीबों के खातों में पैसा ट्रांसफर करे केंद्र सरकार
Next: कल्याणगिरी शक्ति पीठ के महंत की संदिग्ध हालत में मौत,मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.