Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कल्याणगिरी शक्ति पीठ के महंत की संदिग्ध हालत में मौत,मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कल्याणगिरी शक्ति पीठ के महंत की संदिग्ध हालत में मौत,मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
sumer-giri

ठाकुरगंज के बालागंज स्थित कल्याणगिरि शक्ति पीठ के महंत सुमेर गिरी का शव बुधवार शाम उनके कमरे में पड़ा मिला. उसकी आंख के पास चोट के निशान थे. पुलिस का कहना है कि पुजारी की मौत गिरने से हुई है. फिलहाल मंदिर से जुड़े लोगों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है बताया जा रहा है कि पुजारी सुमेर गिरी महाराज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास खाना काहने के बाद सोने के लिए कमरे में गए थे. शाम को आरती के वक्त भी जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले तो शिष्य व मंदिर में रहने वाले अन्य लोग उन्हें बुलाने के लिए पहुंचे. तेज आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से अंदर झांका गया. महंत अंदर फर्श पर अचेत पड़े हुए थे.

इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महंत सुमेर गिरी की मौत की सूचना पर बुधवार शाम डीसीपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे. छानबीन के दौरान उनके आंख के नीचे चोट के निशान पाए गए. माना जा रहा है कि गिरने के कारण चोट लगने से उनकी मौत हुई. मंदिर के लोग स्वाभाविक मौत मान रहे हैं. लिहाजा कोई शिकायत नहीं की गई है. साथ ही पोस्टमार्टम कराने से भी मन कर दिया गया. अगर कोई शिकायत करता है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में यूपी के श्रमिकों की मौत पर CM योगी ने जताया दुख मुआवजे का किया ऐलान
Next: झांसी में कोरोना पॉजिटिव महिला को लेकर परिजन हुए फरार। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.