Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले की दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले की दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
satyendra-jain_650x400_51475567380

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी. जैन ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 106 तक पहुंच गई.सत्येंद्र जैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, ‘दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 7,998 हो गई है. दूसरे शब्दों में कहें तो दिल्ली में इस वायरस से संक्रमति होने वालों की संख्या 8 हजार से मात्र दो कदम दूर है.

बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों से प्राप्त विवरण के अनुसार ये 20 मौतें अप्रैल और मई के दौरान हुईं और कोविड-19 से मौत संबंधी मामलों के लिए गठित समिति ने इसका ऑडिट किया. जैन ने कहा, सामने आए 20 मौतों के मामले अस्पतालों की ओर से भेजे गए मौत के विवरण पर आधारित हैं. इनमें से बुधवार 346 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं. इसके साथ ही अब तक संक्रमण को चुनौती देने में 2858 लोग कामयाब हो चुके हैं. फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 5084 एक्टिव केस हैं.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से लॉकडाउन में राहत के संबंध में राय मांगी थी. आम लोगों से सीएम ने अपील की थी कि वे अपने सुझाव दिल्ली सरकार को 13 मई यानी बुधवार की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं.

Post navigation

Previous: हरभजन ने दिया बड़ा बयान कहा ग्रेग चैपल -वो भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन थे
Next: भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले बुक हुए सभी टिकट किये कैंसिल 30 जून तक नहीं चलेंगी कोई भी रेग्युलर ट्रेन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.