Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले बुक हुए सभी टिकट किये कैंसिल 30 जून तक नहीं चलेंगी कोई भी रेग्युलर ट्रेन
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले बुक हुए सभी टिकट किये कैंसिल 30 जून तक नहीं चलेंगी कोई भी रेग्युलर ट्रेन

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकट कैंसिल कर दिए हैं. यानी 30 जून तक नियमित ट्रेनें नहीं चलेंगी. अभी कोई नया रिजर्वेंशन नहीं लिया जाएगा. रेलवे के मुताबिक, फिलहाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं उन्हें आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही रिफंड हो जाएग दरअसल, लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से देशभर में ट्रेनें बंद हैं. इस बीच आईआरसीटीसी में 14 अप्रैल तक टिकटों का रिजर्वेशन हो रहा था. 22 मार्च से पहले भी लाखों लोगों ने ऑनलाइन और काउंटर के जरिए टिकट खरीदे थे. हालांकि, लॉकडाउन के ऐलान के बाद ट्रेनें बंद हो गई और यात्रियों का पैसा अटक गया. अब इन सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया गया और रिफंड किया जाएगा.

इसके पहले बुधवार शाम भारतीय रेलवे ने ऐलान किया कि 22 मई से स्पेशल ट्रेन में लिमिटेड वेटिंग लिस्ट शुरू होगी. रेलवे में अगले कुछ दिनों में बताएगा कि किन-किन ट्रेनों में यह सुविधा मिलेगी. यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की सुविधा 15 मई से टिकट बुक कराने पर मिलेगी हालांकि, वेटिंग लिस्ट की एक तय सीमा होगी. AC 3 टायर के लिए 100, AC 2 टायर के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 200, चेयर कार के लिए 100 और फ़र्स्ट क्लास AC और एग्जिक्यूटिव क्लास के लिए 20-20 की सीमा तय की गई है. रेलवे की इस कोशिश का मकसद कंफर्म टिकट के लिए मारामारी कम करने की कोशिश की है.एक अन्य अहम आदेश में रेलवे ने कहा है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण के कारण ट्रेन में यात्रा की परमिशन नहीं मिलेगी, उनके टिकट का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले की दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित। ….
Next: DM के आदेश पर नोएडा में बिल्डर के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर लगाई रोक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.