Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देवघर हुआ कोरोना मुक्त अब तक मिले सभी मरीज हुए ठीक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देवघर हुआ कोरोना मुक्त अब तक मिले सभी मरीज हुए ठीक

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
14_05_2020-14deo014-c-2.5_20270866_163245

जिला फिलहाल कोरोनामुक्त हो गया है. दोनों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र देकर गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस मौके पर उपविकास आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने ताली बजाकर मरीजों की हौसला अफजाई की. देवघर स्थित कोविड हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों मरीजों को सेनेटाइज्ड एम्बुलेंस घर पहुंचाया पिछले दिनों देवघर के सारवां प्रखंड के इन दोनों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनकी रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आयी. लिहाजा दोनों मरीजों को स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया गया.आपको बतादे की वर्तमान में देवघर जिला में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है. संताल परगना का पहला दो पॉजिटिव केस देवघर में मिला था.

दोनों सारवां प्रखंड के ही थे. दोनों मरीजों को 20 और 24 अप्रैल को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 3 मई को ठीक होने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था. उसी दिन सारवां प्रखंड में ही दो और पॉजिटिव केस मिले. जिन्हें गुरुवार को स्वस्थ घोषित कर घर भेजा गया.देवघर में 270 क्वारंटाइन सेन्टर बनाये गए हैं, जहां बाहर से आए 1550 मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया है. इसके अलावे पूरे जिले में लगभग 18 हजार लोग होम क्वारंटाइन में हैं. जिले की उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि ये खुशी की बात है कि दोनों मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गये हैं. अब दोनों स्वस्थ व सुरक्षित हैं. पूर्व में भी इसी प्रकार संक्रमित पाये गये अन्य दो मरीजों ने भी कोरोना को परास्त किया था. फिर भी हम सभी को और सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. समाजिक दूरी, साफ-सफाई व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 78 हजार के पार, महाराष्ट्र में अबतक एक हजार से ज्यादा मौतें
Next: अमेरिका और चीन के संबंध में आया कोरोना वायरस का संकट दौर से गुजर रहे

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.