Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भत्ते खत्म से नाराज़ कर्मचारीयो की संगठनों व अफसरों के बीच अहम बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भत्ते खत्म से नाराज़ कर्मचारीयो की संगठनों व अफसरों के बीच अहम बैठक

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (14)

यूपी सरकार द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले 6 विशेष भत्तों को खत्म किये जाने के मामले में कर्मचारी संगठनों व वित्त विभाग के अफसरों के बीच बड़ी बैठक होनी है. कर्मचारी संगठन की मानें तो वित्त विभाग इस मसले पर उनसे बातचीत को राजी हो गया है. वित्त विभाग के अफसरों और कर्मचारी संगठनों के बीच ये अहम बैठक बापू भवन सचिवालय में दोपहर 2 बजे बुलाई गई है. इसमें यूपी सचिवालय सेवा संगठन समन्वय समिति के 15 सदस्य और वित्त विभाग के अधिकारी शामिल होंगे समिति ने 13 मई को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बातचीत की इच्छा जताई थी. पत्र में कहा गया था कि भत्तों को खत्म किये जाने से आक्रोशित कर्मचारी आंदोलन की राह पर निकल जाएं इससे पहले वे वित्त विभाग के अफसरों से बातचीत करना चाहते हैं.

समिति के संयोजक शिव गोपाल सिंह ने बताया कि उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए ये बातचीत बुलाई गई है. मीटिंग में इस बात को पुरजोर तरीके से रखा जाएगा कि भत्तों को पूरी तरह समाप्त किया जाना उचित नहीं है बता दें कि राज्य सरकार ने अप्रैल के महीने में एक आदेश जारी करके 6 विशेष भत्तों को 31 मार्च 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन मई के पहले हफ्ते में एक दूसरे आदेश के जरिये इन भत्तों को हमेशा के लिए ही समाप्त कर दिया गया. सरकार का तर्क है कि केंद्रीय कर्मचारियों को ऐसा कोई भी भत्ता नहीं मिलता है. ऐसे में जबकि सरकार को कोरोना से लड़ाई के लिए ज्यादा फण्ड की आवश्यकता है तो इन भत्तों को खत्म किया जाता है. सरकार का ये भी तर्क है कि कोरोना संकटकाल में सरकारी खजाने पर बहुत छोटी पहुंची है. ऐसे में पैसे की बचत का इंतज़ाम करना जरूरी है.

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार आज करेगी ऑनलाइन शराब बिक्री पर फैसला। …..
Next: उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में एक सैनिक की मौत,लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.