Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में एक सैनिक की मौत,लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में एक सैनिक की मौत,लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

Ranjeet Gupta 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई. जबकि एक अधिकारी लापता है. लापता अधिकारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम के लूगनाक दर्रे में बुधवार को बॉर्डर पेट्रोलिंग एंड रोड क्लीयरेंस टुकड़ी सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रही थी.‌ इस टुकड़ी में करीब 18 जवान और अधिकारी मौजूद थे. उसी वक्त बर्फ खिसकने से सभी 18 सैनिक उसकी चपेट में आ गए. लूगनाक दर्रा करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर है सेना के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि लापता सैनिकों के लिए एक सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है. कुछ घंंटे बाद ही 17 सैनिकों को रेस्कयू कर लिया गया. रेस्कयू किए गए सैनिकों में एक जवान को चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाकी जवानों की हालत ठीक थी. देर‌ शाम घायल जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पिछले साल भी इसी इलाके में आए बर्फीले तूफान में एक मेजर रैंक के अधिकारी की जान चली गई थी. इस बीच खबर आई है कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों में हुई झड़पों को लेकर चीन ने बीजिंग में भारतीय दूतावास में तैनात डिफेंस-अटै्चे को तलब किया है. हालांकि, थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने साफ कर दिया था कि लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में हुई झड़पें ‘लोकल लेवल’ की थीं और दोनों में कोई कनेक्शन नहीं था वहीं लापता अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए का शव भी देर शाम ढूंढ लिया गया. एवलांच में मारे गए दूसरे सैनिक की पहचान सैपर एस शनमुख रॉव के तौर पर हुई है. दोनों ही इंजीनियर्स रेजीमेंट से ताल्लुक रखते थे. इस घटना पर सेना की पूर्वी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने दुख प्रकट करते हुए दोनों सैनिकों के परिवार से संवेदना जताई है.

Post navigation

Previous: भत्ते खत्म से नाराज़ कर्मचारीयो की संगठनों व अफसरों के बीच अहम बैठक
Next: यूपी के जालौन में प्रवासी मजदूरों के साथ फिर हुआ एक और बड़ा हादसा। .

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.