Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी के जालौन में प्रवासी मजदूरों के साथ फिर हुआ एक और बड़ा हादसा। .
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी के जालौन में प्रवासी मजदूरों के साथ फिर हुआ एक और बड़ा हादसा। .

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

जालौन में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डीसीएम में कुल 46 प्रवासी मजदूर सवार थे. सभी मुंबई से अपने गृह जनपद जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया है आपको बता दें कि घटना जालौन के एट थाना क्षेत्र के NH-27 पर स्थित ग्राम गिरथान के पास की है.

जहां पर 46 प्रवासी मजदूर मुंबई से जौनपुर के लिय निकले थे. सफर को दौरान जब मजदूरों से भरी डीसीएम ग्राम गिरथान के पास पहुंची तो डीसीएम में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम हाइवे से गड्ढ में चली गयी। डीसीएम सवार एक महिला व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि 14 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल मजदुरों को एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया. जहां पर सभी मजदूरों का इलाज किया जा रहा है. ये सभी मजदूर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों प्रयागराज, बनारस, भदोही, बस्ती, जौनपुर जैसे शहरों के रहने वाले थे. वहीं पुलिस के द्वारा मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरी सिक्किम में आए एवलांच में एक सैनिक की मौत,लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
Next: बड़ी खबर। .. भारत के लिए वर्ल्ड बैंक ने 1 बिलियन डॉलर सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.