Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 6000 श्रमिकों को लेकर आज चार ट्रेनें नोएडा से बिहार के लिए होंगी रवाना
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

6000 श्रमिकों को लेकर आज चार ट्रेनें नोएडा से बिहार के लिए होंगी रवाना

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (10)

गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले बिहार के छह हजार श्रमिकों को लेकर शनिवार को चार स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए रवाना होंगी. दो ट्रेन दादरी और दो ट्रेन दनकौर रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएंगी. दोपहर 11:00 बजे दादरी से एक ट्रेन औरंगाबाद के लिए, दूसरी ट्रेन दोपहर 12:00 बजे दनकौर से बक्सर के लिए, तीसरी ट्रेन दोपहर 3:00 बजे दादरी से सासाराम के लिए और चौथी ट्रेन शाम 4:00 बजे दनकौर से सिवान के लिए रवाना होगी. इनके लिए जिला प्रशासन, रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली हैं. दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया गया है. स्टेशन जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिया गया है.अधिकारियों का कहना है कि जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल रजिस्टेशन कराया हुआ है, केवल उनको ही भेजा जाएगा.

कोई अन्य व्यक्ति किसी भी तरह यात्रा में शामिल न हो सके, इसके लिए प्रशासन ने स्टेशन की ओर से जाने जाने वाली गलियों को सील कर दिया है. स्टेशन को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया है. सोशल डिस्टेंसिग के लिए सर्किल बनाए गए हैं.ट्रेन राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क चलाई जा रही हैं, जिन लोगों के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, उनके मोबाइल पर टिकट के रूप में एसएमएस पहुंच चुका है. प्रवेश से पूर्व एसएमएस की जांच की जाएगी. इसके बाद ही यात्रा शुरू होगी. सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा. मेडिकल स्वस्थ पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी. अभी तक 80 हजार श्रमिकों द्वारा बिहार जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है.

Post navigation

Previous: कोरोना संकट के बीच अब Zomato कर्मचारियों के लिए भी आया संकट 13% की हो सकती है छंटनी
Next: भारत में कोरोना वायरस से अबतक 86 हजार लोग संक्रमित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.