Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट में दिखी मोदी-ट्रंप की दोस्ती करीब 20 करोड़ की कीमत के 200 वेंटिलेटर आएंगे भारत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना संकट में दिखी मोदी-ट्रंप की दोस्ती करीब 20 करोड़ की कीमत के 200 वेंटिलेटर आएंगे भारत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Trump-sent-salute-to-Modi-and-said-to-sushma-I-Love-India

कोरोना संकट के बीच अमेरिका और भारत की बीच दोस्ती की झलक देखने को मिल रही है। भारत ने जहां कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका को एंटी मलेरिया दवा हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देकर मदद की, वहीं कोरोना से मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने भारत को करीब 200 वेंटिलेटर दान करने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका से ये 200 मोबाइल वेंटिलेटर भारत आ जाएंगे। एक वेंटिलेटर की कीमत करीब 10 लाख रुपए है एक वेंटिलेटर की कीमत करीब दस लाख रुपये ($ 13,000 यानी 9.6 लाख रुपये) आंकी गई है। इसमें ट्रांसपोर्टेशन की लागत शामिल नहीं है। कुल मिलाकर 200 वेंटिलेटर पर 2.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी करीब 20 करोड़) की कीमत आएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम भारत में बहुत सारे वेंटिलेटर्स भेज रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हमारे पास वेंटिलेटरों की बढ़िया आपूर्ति है ट्रंप के अनुरोध पर पिछले महीने भारत ने अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पांच करोड़ गोलियां भेजी थीं। इससे पहले ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने फरवरी में अपनी नई दिल्ली, अहमदाबाद तथा आगरा की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा,भारत महान देश है और आप जानते हैं कि आपके प्रधानमंत्री मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 85940 हो गई है, जो चीन से भी अब अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 103 लोगों की मौतें हुई हैं और कुल 3970 नए मामले सामने आए

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कप्तान विराट कोहली मैदान में जल्द वापसी की तैयारी में जुटे
Next: पीएम मोदी से राहुल गांधी ने की अपील कहा अस्थायी रूप से लागू हो खाते में नकदी डालने की योजना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.