Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शनिवार देर शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसा
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

शनिवार देर शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

शनिवार देर शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब इस हाईवे पर रामबन में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से नौ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए शनिवार दोपहर बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के कैफेटेरिया मोड़ के पास जारी विस्तारीकरण के चलते चट्टाने खिसकने से इस हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था. जिसके चलते दर्जनों वाहन इस हाईवे पर फंस गए थे. शाम को करीब छह बजे इस हाईवे को आंशिक रूप से खोला गया

और फंसे वाहनों को निकालने का काम जारी हुआ जैसे ही हाईवे पर यातायात को शुरू किया गया, तभी अचानक रामबन के पास दोबारा चट्टाने खिसकी. जिसकी चपेट में आने से 4 डम्पर, 1 लोडर मशीन, 2 ट्रक, 1 लोड कैरीयर और एक तेल का टैंकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. पहाड़ से खिसके मलबे की चपेट में आने से हाईवे के विस्तारीकरण में लगी एक मशीन पूरी तरह दब गई वहीं एक डम्पर के इस मलबे मे दबने से उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. इस मलबे में फंसे लोगों को निकलने के लिए ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा. इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस पांचवीं किस्त का होगा ऐलान
Next: बेगूसराय में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.