Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लू ने दिखाना शुरू किया अपना असर,सबसे गर्म शहर रहा बांदा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लू ने दिखाना शुरू किया अपना असर,सबसे गर्म शहर रहा बांदा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

आंधी-बारिश थमने के साथ ही प्रदेश में गर्मी और लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. शनिवार को 15 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. बुन्देलखण्ड में मौसम ने करवट ले लिया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम बिल्कुल खुला रहेगा. ऐसे में धूप निकलने के कारण तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी.बांदा शनिवार को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दूसरे नंबर पर झांसी रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तीसरा सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज जहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.इसके अलावा कानपुर, इटावा, वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, उरई, हमीरपुर, आगरा और अलीगढ़ ऐसे जिले रहे

जहां शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. 19 मई तक इसमें हर रोज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. दिन के साथ साथ धीरे धीरे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पछुआ हवा यानी लू का प्रकोप दिनों – दिन और बढ़ता जायेगा.बता दें कि गर्मी भले ही बढ़ती जा रही हो लेकिन अभी तक राहत मिलती रही है. पिछले सालों में मई के महीने में कहीं इससे ज्यादा तापमान बढ़ जाया करता था. बांदा में मई के महीने में हमेशा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहता था. झांसी में भी यही स्थिति रहती थी. मौसम विभाग के मुताबिक भले ही शहरों में तापमान 42 तक पहुंच गया है लेकिन, अभी भी ये सामान्य से दो-तीन डिग्री कम ही है यानी यानी जितना होना चाहिए उससे 2-3 डिग्री सेल्सियस कम.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बेगूसराय में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
Next: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 90 हजार के पार 24 घंटे में 4987 नए मामले

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.