Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आज 12 बजे मंत्री समूह की बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आज 12 बजे मंत्री समूह की बैठक

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download

कोरोना के संकट से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आर्थिक पैकेज को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और आर्थिक सुधारों की रणनीति तय करने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की आज सोमवार को बैठक होगी. दोपहर 12 बजे से होने वाली यह बैठक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर होगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी आदि केंद्रीय मंत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से घोषित आर्थिक सुधारों की समीक्षा भी होगी. सूत्रों ने बताया कि कोरोना के संकट से जूझते हर वर्ग को मिले राहत पैकेज की समीक्षा और आर्थिक सुधारों का क्रियान्वयन इस मीटिंग का एजेंडा है.

दरअसल, मोदी सरकार ने कोरोना से जूझते हर वर्ग को आर्थिक संकट से उबारने के लिए देश की जीडीपी का दस प्रतिशत यानी 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले पांच दिनों से लगातार शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर हर सेक्टर को दिए गए राहत पैकेज के बारे में जानकारी दी गांवों में मनरेगा से रोजगार बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री ने बजट 40 हजार करोड़ रुपये बढ़ाने की घोषणा की है. केंद्र सरकार ने कोयला, खनिज, रक्षा उत्पादन, हवाई क्षेत्र प्रबंधन, हवाई अड्डे, विद्युत वितरण, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा जैसे आठ सेक्टर के निजीकरण का भी ऐलान किया सरकार के निजीकरण के प्रस्ताव पर काफी विरोध भी हो रहा है. ऐसे में मंत्री समूह की इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से अब तक घोषित राहत उपायों की समीक्षा होगी. साथ ही कैसे पैकेज को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए, इसकी भी रणनीति बनेगी.

Post navigation

Previous: देश में 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले कुल संख्या 96 हज़ार के पार
Next: राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 10 हजार के पार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.