Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750 पहुंची
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750 पहुंची

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (12)

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से हर रोज 5 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार 750 हो गई है वहीं, अब तक 3 हजार 303 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 42 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 61 हजार 149 एक्टिव केस हैं. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां अब तक 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 1325 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि 9639 लोग ठीक भी हो चुके हैं.

दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार है. अब तक यहां 168 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4750 लोग ठीक हो चुके हैं. राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंच गया है. यहां अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5465 है, जिसमें 258 लोग जान गंवा चुके हैं आपको बतादे की पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में 323 नए केस सामने आए हैं. अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4 हजार 926 हो गई है. इसमें से 2 हजार 918 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 123 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे अधिक आगरा प्रभावित है. यहां अब तक 827 मामले सामने आ चुके हैं.

Post navigation

Previous: नोएडा के लिए नई गाइडलाइंस जारी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर रहेगा सील
Next: लॉकडाउन 4 में कुछ शर्तों के साथ फिर लखनऊ में खुलेंगे बाजार,फिर मुस्कुराएगा लखनऊ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.