Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गाजियाबाद में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या पुलिस ने।
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गाजियाबाद में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या पुलिस ने।

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

गाजियाबाद के मोदीनगर में नौ साल की बच्ची का शव मिला है. आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक जिले में 17 मई से अबतक छह लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. इनमें तीन बच्चियां और तीन महिलाएं शामिल हैं. अबतक पांच हत्याओं में करीबी लोग या जानने वाले लोग शामिल थे मोदी नगर में बच्ची के परिवार में मातम है. माता-पिता का कहना है कि वह राशन लेने गये थे इस बीच बच्ची गायब हो गई. बच्ची कल से लापता थी और आज उसका शव मिला है.

पिता का कहना है कि वह, उसकी पत्नी और बड़ी बेटी राशन की लाइन में लगे थे. इस दौरान घर पर उसकी छोटी बेटी और पिता जो चलने में असमर्थ हैं, घर पर थे. इस वक्त सड़क कार्य में लगे मजदूर, जिसको ये परिवार जानता है. गौरव नाम का एक युवक आया और उनकी बेटी के बहला फुसलाकर ले गया पिता के बयान के बाद पुलिस ने पहले गौरव को तलाशा फिर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया. एसएसपी के मुताबिक परिवार की दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन 4 में कुछ शर्तों के साथ फिर लखनऊ में खुलेंगे बाजार,फिर मुस्कुराएगा लखनऊ
Next: CM योगी के फीस न बढ़ाने के आदेश के खिलाफ प्राइवेट स्कूल पहुंचे हाईकोर्ट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.