Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच आज से लखनऊ में खुलेंगे सैलून के शटर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना संकट के बीच आज से लखनऊ में खुलेंगे सैलून के शटर

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (8)

कोरोना संकट के कारण देश में 31 मई तक लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है. हालांकि, इस दौरान जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है. कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी इलाकों में छूट का दायरा बढ़ाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज से सैलून खुलेंगे तो नोएडा में सशर्त दुकानें खुलेंगी लखनऊ में करीब 2 महीने बाद आज सैलून खुलने की तैयारी है. वैसे तो उत्तर प्रदेश में 18 मई की रात को ही आदेश जारी करके सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी जा चुकी थी, लेकिन लखनऊ के सैलून और पार्लर मालिकों लिए अलग से आदेश जारी किया गया कि 21 मई यानि आज से वो भी काम शुरू कर सकते हैं.लिहाजा कल से ही नए तौर तरीकों के साथ ग्राहकों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गईं.

सैलून के लिए कुछ खाास शर्तें रखी गई हैं. जैसे कि एक बार में एक ही शख्स सैलून के अंदर जा सकता है. सैलून मालिक को सभी ग्राहको के नाम और फोन नंबर का रिकॉर्ड रखना होगा और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखना होगा वहीं नोएडा में भी जरूरी सामानों के अलावा बाकी दुकानें खोलने को लेकर असमंजस था. बुधवार को जिला प्रशासन ने व्यापारी संगठनों के साथ बैठक करके स्थिति साफ की, जिसके बाद आज से दुकानें खुल सकेंगी, लेकिन शर्तों के साथ. एक दिन बाजार की आधी दुकानें खुलेंगी. बाकी की आधी दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी नोएडा प्रशासन ने घरेलू कामकाज करने वालों और ड्राइवरों को भी आज से काम करने वालों को अनुमति दे दी है. बशर्ते उनका आना जाना कंटेनमेंट जोन से न हो. आरडब्लूए को इस पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है, लेकिन वो अपने नियम और शर्तें बनाने के लिए स्वतंत्र हैं.

Post navigation

Previous: कोरोना कहर के बीच नेपाल में 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके
Next: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिया बड़ा बयान कहा चीन मुझे चुनाव हरवाना चाहता है…

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.