Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CM योगी ने उठाया बड़ा कदम गोरखनाथ मंदिर की दुकानों पर चला बुलडोजर ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM योगी ने उठाया बड़ा कदम गोरखनाथ मंदिर की दुकानों पर चला बुलडोजर ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Untitled-design-1-18

प्रदेश के विकास के लिए दिनरात एक किये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकास की गंगा बहा रखी है. जिले के चारो तरफ हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. और इन विकास कार्यों में जब कोई अड़चन आती है तो इसे वो अधिकारियों के हवाले न कर खुद कमान संभाल लेते हैं. नाथ संप्रदाय और पूर्वांचल के लोगों के सबसे बड़े श्रद्धा के केंद्र गोरखनाथ मंदिर की कुछ दुकानें जब सड़क चौड़ीकरण में बाधक बनने लगीं तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले उन्हें तोड़ने का निर्देश दिया जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है. मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक निर्माणाधीन फोरलेन में गोरखनाथ एरिया में सबसे अधिक परेशानी अधिकारियों को उठानी पड़ रही थी. जिससे किसी अन्य व्यक्ति को ये न लगे कि मंदिर की दुकानें बच जायेंगी.

बुधवार को मुख्य गेट से लेकर दूसरे गेट तक दो दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया है. मंदिर परिसर से जुड़ी करीब 50 दुकानें तोड़ी जानी हैं. इन दुकानों को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही अनुमति दे दी थी. सड़क चौड़ीकरण की जब योजना बनी तब मंदिर की इन दुकानों को तोड़ने का प्रस्ताव आया था, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुकानों को तोड़ने का निर्देश दिये.गोरक्षपीठाधीश्वर ने साथ ही सालों से दुकान किये दुकानदारों के लिए नई जगह की व्यवस्था करने के निर्देश मंदिर प्रबंधन को दिये. जिससे उनके आजीविका पर कोई असर न पड़े. इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के बगल में स्थित एक जमीन पर मल्टीस्टोरी शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई. जिसमें इन दुकानदारों को शिफ्ट किया जायेगा. काम्पलेक्स के लिए जीडीए ने मानचित्र को अप्रूव कर दिया है साथ जो प्रक्रिया थी उसे पूरी कर ली गयी है. अब उसका निर्माण कराकर उसमें दुकानदारों को शिफ्ट किया जायेगा.

Post navigation

Previous: सोनीपत में चावल के थैले बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग….
Next: कोरोना से जुड़ी हज़ारों FIR होने पर भड़के अखिलेश…

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.