Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज पुनिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में FIR दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज पुनिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में FIR दर्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (21)

एक तरफ कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है. बस विवाद में गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बाद अब कांग्रेस नेता पंकज पुनिया के खिलाफ बुधवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुनिया ने ट्विटर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्राथमिकी साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुरेश गिरि ने दर्ज कराई है गिरि ने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता का ट्वीट देखा, जिसमें एक समुदाय विशेष और उसके ईश्वर का उल्लेख था. इसकी वजह से राजनीतिक एवं धार्मिक संघर्ष बढ़ने की आशंका थी और इससे हालात विस्फोटक बन गए. शिकायत में कहा गया है कि पुनिया ने ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं गौरतलब है कि, पुनिया ने मंगलवार को अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति कर रही है.

Post navigation

Previous: कर्नाटक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज
Next: कोलकाता एयरपोर्ट पर अम्फान तूफान ने मचाई भीषण तबाही। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.