Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी 83 दिन बाद दिल्ली से बाहर रखेंगे कदम
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी 83 दिन बाद दिल्ली से बाहर रखेंगे कदम

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download

आपको बतादे की बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अम्फान तूफान ने दस्तक दी थी. 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 283 साल बाद ऐसा भयानक तूफान आया था. एक अनुमान के मुताबिक इस तूफान से राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि पीएम मोदी आज तूफान प्रभावित राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करने वाले हैं. पीएम मोदी 83 दिनों के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर जा रहे हैं. गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को लागू किया गया था.

पीएम मोदी ने उसके बाद कई कार्यक्रमों में शिरकत तो की लेकिन दिल्ली से बाहर नहीं गए. लॉकडाउन के कुछ दिन पहले से ही पीएम मोदी ने दिल्ली से बाहर का कोई दौरा नहीं किया था. ऐसे में उनका यह दौरा पूरे 83 दिन बाद होने जा रहा है.तूफान की वजह से कोलकाता के कई इलाकों में पानी भर गया है. तूफान का असर कोलकाता एयरपोर्ट पर भी दिखाई दे रहा है. यहां चारों तरफ पानी भरा हुआ है. 6 घंटे के तूफान अम्फान की तेज हवाओं ने कोलकाता एयरपोर्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया. हर तरफ पानी भरा हुआ है. रनवे और हैंगर पानी में डूबे हैं. एयरपोर्ट के एक हिस्से में तो कई इंफास्ट्रक्चर पानी में डूबे हैं. अम्फान का सबसे ज्यादा कहर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिणी 24 परगना, मिदनापुर और कोलकाता में रहा.

Post navigation

Previous: कोलकाता एयरपोर्ट पर अम्फान तूफान ने मचाई भीषण तबाही। …
Next: झारखंड में फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या मिले 18 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.