Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेटी की कामयाबी के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया बधाई संदेश। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

बेटी की कामयाबी के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया बधाई संदेश। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने वकालत की पढ़ाई पूरी कर ली है. टिफनी ट्रंप ने जॉर्ज टाउन लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. ट्रंप के अन्य बच्चों से हटकर टिफनी ने परंपरा से हटकर अलग राह चुनी है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने जॉर्ज टाउन लॉ स्कूल से वकालत की डिग्री हासिल की. अपनी बेटी के वकील बनने पर अमेरिकी राष्ट्रपति उन्होंने बधाई दी है. उन्होंने 26 वर्षीय टिफनी ट्रंप को शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, टिफी! तुम्हारे ऊपर गर्व है. परिवार में किसी वकील की जरूरत थी.टिफनी ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी और अदाकारा मारला मैपल्स की बेटी हैं. ट्रंप के अन्य बच्चों ने कैरियर में अपने पिता की तरह कारोबार को चुना. मगर टिफनी ने उनसे अलग हटकर राई अपनाई.

उन्होंने जॉर्ज टाउन लॉ स्कूल से वकालत में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. हालांकि कोरोना वायरस के चलते शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. इसलिए टिफनी ट्रंप को पारंपरिक समारोह में ऑनलाइन शिरकत करनी पड़ी. जॉज टाउन लॉ स्कूल ने वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को डिग्री प्रदान की. बेटी की कामयाबी पर टिफनी की मां मारला मैपल्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने मार्मिक संदेश देते हुए अपनी बेटी और जॉर्ज टाउन से ग्रेजुएट होनेवाले छात्रों को शुभकामना दिया. आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बेटी के ग्रेजुएट बनने पर चार दिन बाद बधाई दी. ट्रंप का बधाई संदेश कई पत्रकारों के सवाल के बाद आया. पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा था कि ट्रंप परिवार के किसी सदस्य ने सार्वजनिक रूप से टिफनी की कामयाबी पर बधाई नहीं दी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई गाइड लाइन के अनुसार आज से खुल जाएंगी ग्रीन व आरेंज जोन की अदालतें…
Next: RBI गवर्नर ने ब्याज दरों में 0.40 फीसदी की कटौती का किया ऐलान जाने कितनी कम होगी आपकी EMI

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.