Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • छोटे-छोटे पेग गाने को ले कर नुसरत भरूचा ने किया बड़ा खुलासा कहा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

छोटे-छोटे पेग गाने को ले कर नुसरत भरूचा ने किया बड़ा खुलासा कहा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को उनकी शानदार एक्टिंग के साथ ही उनके बोल्ड ड्रेसिंग के लिए भी जाना जाता है. कार्तिक आर्यन संग ‘प्यार का पंचनामा’ से लाइमलाइट में आईं नुसरत भरूचा अपने बोल्ड अवतार को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. प्यार का पंचनामा के बाद नुसरत ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में भी नजर आईं. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं. ‘सोनू के टीटू की स्वीटी का सॉन्ग ‘छोटे-छोटे पेग’ में नुसरत के हॉट अवतार को देख हर कोई हैरान रह गया था. लेकिन, इस बीच एक्ट्रेस ने इस गाने से जुड़ी एक बेहद पर्सनल बात शेयर की है.

पिंकविला से बात करते हुए नुसरत भरूचा ने बताया कि, जब ‘Chhote Chhote Peg’ गाना रिलीज हुआ तो वह नहीं चाहती थीं कि उनके पैरेंट्स यह गाना देखें. वजह थी इस गाने में उनकी पहनी ड्रेस. दरअसल, नुसरत ने गाने में रेड कलर की बेहद बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी. ऐसे में जब यह गाना रिलीज हुआ तो वह अपने माता-पिता के रिएक्शन को लेकर काफी असहज थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस पर उनके माता-पिता का क्या रिएक्शन होगा. जिसके चलते वह नहीं चाहती थीं कि यह गाना वे लोग देखें.

एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘मैंने इस गाने के बारे में अपने पैरेंट्स को नहीं बताया था. मुझे लग रहा था कि वह इसे देखकर क्या कहेंगे. जब मैं फिल्म प्रमोशन के बाद घर लौटी तो देखा कि मम्मी-पापा टीवी पर यही गाना देख रहे हैं. यह देखते ही मैं चुपचाप अंदर जाने लगी, तभी पापा धीरे से मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुमने इसमें ब्रा पहनी हुई है? ये सुनते ही मुझे हंसी आ गई और मन में सोचा कि यह तो ब्रालेट है. मैंने सोचा मैं इस बातचीत से कैसे बचूं?’

Post navigation

Previous: मायावती का बड़ा बयान बसों का किराया मांगकर अपनी कंगाली दर्शा रही है कांग्रेस
Next: अभिनेता सुमित व्यास पत्नी एकता कौल की प्रेग्नेंसी को खूब कर रहे एन्जॉय

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.