Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • SBI बैंक का बदल गया खुलने का समय यहां करें चेक अपनी ब्रांच की टाइमिंग। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

SBI बैंक का बदल गया खुलने का समय यहां करें चेक अपनी ब्रांच की टाइमिंग। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
sbi

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए बैंक लगातार कदम उठा रहे है. इसी बीच देश के सबसे बड़े सरकार बैंक एसबीआई- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्रांच खोलने की टाइमिंग में बदलाव किया है. इसके अलावा ब्रांच में आने वाले स्‍टाफ को भी घटाया है. साथ ही, बैंक ब्रांच में आने के बजाय लोगों से डिजिटल चैनलों का इस्‍तेमाल करने की अपील की है SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने ब्रांच खोलने का समय बदल दिया है. दी गई जानकारी में बताया गया है कि देश के सभी हिस्सों में बैंक अब सुबह 11:30 बजे खुल रहे है.

1-अगर आप भी अपने पड़ोस वाले SBI ब्रांच की टाइमिंग के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपने शहर का नाम सर्च कर सकते है. https://www.sbi.co.in/documents/136/1364568/Working+Branches+22052020.pdf/588d3aef-426d-8bbd-2c1a-e3159a2854d1?t=1590133498748

2-इससे पहले अंग्रेजी के बिजनेस अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की खबर में बताया गया था कि अलग-अलग राज्‍यों में एसबीआई अपनी शाखाएं अलग-अलग समय पर खोल रहा है.

3-एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके गुप्‍ता ने बताया है कि कई राज्‍यों में हमने अपनी शाखाओं को खोलने और बंद करने के समय में कुछ रोक लगाई हैं.कुछ राज्‍यों में यह समय सुबह 7-10 बजे है. कुछ में यह 8-11 बजे है तो कई में यह 10-2 बजे तक है.

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस में कैश पिकअप, कैश डिलीवरी, चेक पिकअप, चेक रिक्विजिशन स्लिप पिकअप, फॉर्म 15एच पिकअप, ड्रॉफ्ट्स डिलीवरी, टर्म डिपॉजिट अडवाइस डिलीवरी, लाइफ सर्टिफिकेट पिकअप तथा केवाईसी डॉक्युमेंट्स पिकअप आदि सेवाएं शामिल हैं यह सेवा पाने के लिए आपको कामकाजी दिनों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक टॉल फ्री नंबर 1800111103 पर कॉल करना होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने सभी विभागों में हड़ताल पर छह महीने का लगाया प्रतिबंध ..
Next: पाकिस्तान में रिहाइशी इलाके पर गिरा विमान,पीएम मोदी ने जताया दुख….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.