Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने किये एक बड़ा एलान मिलेगी अस्थायी नौकरी। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने किये एक बड़ा एलान मिलेगी अस्थायी नौकरी। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन मांग में आई तेजी को पूरा करने के लिए अस्थायी तौर पर 50 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी. कंपनी ने एक बयान में बताया कि ये नौकरियां वेयरहाउसिंग और डिलिवरी नेटवर्क में दी जाएंगी कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं.

ऐसे में अलग-अलग उत्पादों की ऑनलाइन मांग में तेजी आई है. इसी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए 50 हजार लोग अस्थाई तौर पर नियुक्त किए जाएंगे कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के साथ ही संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को छोड़ बाकी देश भर में ई-कॉमर्स गतिविधियां सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगी हैं. यह इसलिए भी लाभदायक है क्योंकि स्विगी, जोमैटो, शेययरचैट, ओला जैसी कई आईटी कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में छंटनी की हैं.

कंपनी ने बयान में कहा कि इन अस्थायी नौकरियों में दिलचस्पी रखने वाले लोग 1800-208-9900 पर कॉल कर सकते हैं या Seasonhairingindia@amazon डॉट कॉम पर ईमेल भेज सकते हैं.

अमेजन के कंज्यूमर सेटिस्फेक्शन ऑपरेशन के वाइस प्रेसीडेंट अखिल सक्सेना ने कहा, कोविड-19 महामारी से हमनें एक चीज सीखी है कि अमेजन और ई-कॉमर्स अपने ग्राहकों, छोटे व्यवसायों और देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. हमनें इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लिया है और इस कठिन समय में छोटे और अन्य व्यवसायों को हमारे ग्राहकों तक पहुंचाने में हमारी टीम जो काम कर रही है हमें उस पर गर्व है उन्होंने कहा, हम पूरे भारत में ग्राहकों को उनकी जरूरत की हर चीज पाने में मदद करना जारी रखना चाहते हैं इसके लिए, हम अपने स्टोर और डिलिवरी नेटवर्क में लगभग 50,000 लोगों के लिए काम के अवसर तैयार कर रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पी चिदंबरम का बड़ा बयान कहा केंद्र सरकार ने देश को नकारात्मक वृद्धि दर को ओर ढकेल दिया …
Next: ईशा गुप्ता ने किया लॉकडाउन में योगा अब योगा की तस्वीरें हो रही वायरल। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.